Wednesday, 13 September 2017

परिवर्तन


परिवर्तन
-----------
:
तज दो अब तुम
यह जीर्ण मनोवृत्ति
जो मूल्यहीन आदर्शों के
ताक चढ़ा रखी है ।
.
युग के परिवर्तन का
शंखनाद हो चुका है,
विवशता, निराशा, हताशा
के आर्तनादों को त्याग
नव चुनौतियों को
स्वीकृति दो
विजय को प्रतिबद्ध बनो
साधना करो ।
.
कब तक अर्द्ध-चेतना में
जीती रहोगी ??
और कब तक आसरा तले
झुलसती रहोगी ??
विश्वास के आड़ में
बारम्बार नोचा है
वासना के दस्युओं ने तुम्हें
भद्रता की चादर ओढ़े
लुटा है फरेबियों ने तुम्हें ।
क्या गौतम के शब्द
ईसा की मसीहाई
केवल तुम्हारे लिए हैं ??
.
भावशून्य, अर्द्ध-मूर्छित
परम्पराओं को तोड़
झंकृत करो अब
कालिका और दूर्गा के
मूर्तरूप को |
पौरुष की जन्मदाता
प्रतिबिंबित करो
खुद को अब उनमें तुम,
ध्वस्त कर इनके
संकिर्ण / विकृत मन:स्थिति
फैल जाओ
अनन्त आसमान की तरह ।
.
लो ! महसूस करो
वक्त के नूतन लहर को
देखो !
स्वावलंबन के क्षितिज से
नव-किरण प्रस्फुटित हो रही है
अबलापन की पराकाष्ठा
लाँघ कर ||
::
११/०९/२०१७

Tuesday, 5 September 2017

क्यों ज़िन्दगी ने साथ निभाया नहीं कभी

मन का फितुर

-------------------
:::
सम्बोधन को 
शब्द न मिलने पर
'प्रिये'हीन यह खत
तुम्हारे समक्ष आने को तम्तयार है।
हाथों की लकीरों में 
जब तुम्हें नहीं पाया तो 
मन के बोझ को
हल्का करने के लिए 
कभी मंजील तक न पहुँचने वाला
यह खत लिखता हूँ।

किसी उच्छृंखल लहरों की तरह
प्रत्यारोपित हो रहे 
अनगिनत सपने इस दिल मेंं।
घड़ी-घड़ी स्थिर 
तुम्हारे इन तस्वीरों में
खुद को सिमटा पाता हूँ, 
अनायास तुम्हारे मुस्कुराहट की कल्पना से
हृदय तरंगित हो उठता है।
मैं निहारता हूँ..निहारता हूँ..अनवरत निहारता हूँ
तुम्हारी तस्विर को।
वो आँखे 
प्रेमरस का सागर,
होंठ
तप्त एवं कोमलता का सम्मिश्रण
ओह !!
आँखें थक जाती है पर मन अतृप्त।

आकांक्षाओं के बागीचे में 
बेतरतीब पल्लवित ये कलियाँ
कहाँ तक खिलेंगे
नहीं पता
तथापि
मन का यह फितूर
अनवरत वैसा ही है।
जायज-नाजायज के भँवर में
पिसता आज फिर 
गन्तव्यहीन, प्रियेहीन
यह खत लिखता हूँ ।