Wednesday, 3 October 2018

यूँ इक रात चाँद मेरे छत बसर किए

यूँ इक रात
चाँद मेरे छत
बसर किए।
मुसलसल रात ढलती रही
हसरतो के कारवाँ लिए,
सितारे झिलमिलाते रहे
मेरे परेशानियों के साथ,
कभी कोई टूटता तारा
बर्क़-ए-ग़म सा लहराता,
ख़यालो को मोअत्तर
करती शोख हवाएँ
बादलों को सहलाता रहा,
खामोशी के पनाह में
लावारिश से मेरे ख़्वाब
थक चुके हैं।
अँधेरे को चीरता
हरेक नूर चाँदनी का
मेरे ग़मो को चिढ़ाता रहा।
खुशी रोती रही
शबनमी
अश्क लिए।
यूँ इक रात
चाँद मेरे छत
बसर किए।

!!! मैं तो कुछ भी नहीं !!!

क्यों कहते हो तुम कुछ भी नहीं !
तुम्हारे आँच से यहाँ
किसी की ज़िन्दगी रोशन हैं,
तुम्हारे तसब्बुर से यहाँ
कुछ कदमों में जान हैं,
तुम्हारे मुस्कुराते चेहरे से ही
पाएमाल हुए कई दिलों में
धड़कने जगी हैं,
तुम हो तो हौंसले उरोज़ पर हैं,
किसी के लिए तुम इक ज़िन्दा मिसाल हो
फिर…
क्यों कहते हो कि तुम कुछ नहीं !!

तो क्या हुआ गर दुनिया को
तुम्हारे अहमियत का पता नहीं,
लाख सितारो से बेहतर तो
यह एक सूरज हैं
जो आफताब-ओ-तपिश देता हैं,
हज़ारो को मकीँ किए हुए
इक सहारा दरख़्त होता हैं,
स्याह शब में इक अकेले
माहताब नूर बिखेरे हैं,
फिर…
क्यों कहते हो कि तुम कुछ भी नहीं !!
क्यो कहते हो कि तुम कुछ भी नहीं !!!

तुम्हे क्या पता !???


कह सकती हो तुम
निष्ठुर मुझे
इसमें कोई अपवाद नहीं !
परन्तु परिस्थिती के
संकिर्णता में जकड़कर
खुद अपने मन की
आकाँक्षाओं का अतिक्रमण
जो मुझे करना पड़ा
तुम्हे क्या पता !??
..
नवोदित अभिलाषाएँ मेरे
तुम्हारे आँखों में
पलते थे,
तुम्हारे अधरों के
बागीचों में
मेरे सपने पनपते थे,
ज़िन्दगी के दोराहे पर
तुम्हे तज कर
अपनी इच्छाओं की
लाश को
तिलाञ्जली जो मैंने दी
तुम्हे क्या पता !??
..
कोई औचित्य नहीं
मेरे जीवन का यहाँ,
तुम्हारे अविश्वास और
तिरस्कृत
नज़रे हो जहाँ,
निर्विवाद
तुम कोई भी
निष्कर्ष निकालो
लेकिन
विवशता में
तुम्हारे त्याग से
“प्रेम” का अभाव
जो मुझे सहना पड़ा
तुम्हे क्या पता !??

“तुम हो तो जीवन में मेरे कुछ रंग है”

यूँ प्रेम का इज़हार
जरूरी तो नहीं
लेकिन
अहसास को मूर्त-रूप
देने की लोलुपता में
अनुभव की कुछ झुर्रियों को
अक्षरों की बैशाखी थमाकर
तुम्हारे समक्ष
दिल का उद्गार
कर रहा हूँ कि
“तुम हो तो
जीवन में मेरे कुछ रंग है ।”

जीवन की नियमित
रफ्तार में
अभिशप्त / प्रताड़ित सा
खुद को महसूस
करता था, परन्तु
तुम्हारे आगमन से
स्वप्न को नई उड़ान मिली
आशाओं के कोंपल फूटे
ज़िन्दगी को दिशा मिली
विचलित हृदय में रस बरसने लगे।

इस तरह उभरे रिश्तों में भी
कई जगह
कलुषित गाँठे पड़े।
प्रेषित कटु शब्दों से
आहत हुये हम दोनों,
सृजित अहं के भाव भी
चुभे हैं कई बार
किन्तु
धैर्य और सामञ्जस्य
की अग्नि में जलकर
और कंचन हो चला है मन।

प्रेम के आधिपत्य में
धूमिल नहीं पड़ते अब ये मन,
विवाद के भँवर नहीं पड़ते,
स्नेह-संवेदनाओं से
ये और भी परिमार्जित हुए हैं,
फैला आसमान सा
अब इसने व्यापकता पाई है।

देखो !! शब्दों के
बनावट / सजावट से
मैं इसे उकेर नहीं सकता,
न ही परिभाषित कर सकता हूँ
लेकिन
यह सच है कि
“तुम हो तो
जीवन में मेरे कुछ रंग है।”

!!! नई दिशा !!!

अवैकल्पिक इस जीवन में
गाँठ बाँध ली हैं हमने ये मन में
उठकर चलना हैं अब
नएँ सवेरे इस जीवन के,
व्यर्थ न खोना समय यूँ ही
बस बैठ अश्रु बहाने में,
पग-पग बढ़कर ही लक्ष्य मिले,
बूँद-बूँद से सागर बने
छोटे-छोटे विषयो से ही अब
करना हैं उत्थान जन में
अवैकल्पिक इस …………..
गाँठ बाँध ली है …………….

धरती सहती भार सभी के
होकर आप अधीर भले,
खुद जलकर तम हरता हमेशा
निज तल दीया रखे अँधेरे,
श्रृंगार अनूठा करता उपवन की
मिलकर एक-एक सभी सुमन,
तरह-तरह के पेड़ खड़े होकर
देखो बना वन कैसा सघन,
लेकर अब यही गूढ़ रहस्य
चलना बहुत दूर लिए उमंग नएँ
अवैकल्पिक इस …………..
गाँठ बाँध ली है …………….